राजेश कसेरे मंत्री व प्रबल त्रिपाठी बने उपाध्यक्ष
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच की वार्षिक बैठक का आयोजन भारतीय पाठशाला में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश गुप्ता ने की। अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी एवं पिछली वित्तीय वर्ष की आय व्यय की कार्यवाही की पुष्टि की।
अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्यों की आम सहमति के अनुसार राजेश कसेरे को मंत्री के रूप में चुना गया। पूर्व मंत्री पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी को उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। संजीव नारायण दीक्षित को कोषाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश भारद्वाज को संयोजक, दीपक मिश्रा को बारात संयोजक एवं श्याम सुंदर गुप्ता को बारात सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित ने किया। नवनिर्वाचित आदर्श रामलीला मंडल मंत्री राजेश कसेरे ने बताया रामलीला के मंचन को और अधिक आधुनिकीकरण देने के लिए कई विषयों पर चर्चा की गई है। इस मौके पर रामनिवास गुप्ता नारद, कौशल किशोर दुबे, किशन कुमार कसेरे, लल्ला पांडे, कालीचरण मिश्रा, अखिलेश बाजपेई, सुनील शुक्ला, मोहित शुक्ला, अनुज शुक्ला, सोना वर्मा, रवि बाजपेई, पीयूष कसेरे, आकाश कसेरे, मदन मोहन एवं शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
आदर्श रामलीला मण्डल की बैठक सम्पन्न
