
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक/कृषि विभाग उ0प्र0 डा0 देवेश चतुर्वेदी ने ग्राम बहोरिकपुर विकास खण्ड कमालगंज में आयोजित पी0एम0 सेचुरेशन ड्राइव के अन्तर्गत आयोजित परीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण उपस्थित ग्रामवासियों के समक्ष किया तथा उनके द्वारा पी0एम0 सेचुरेशन ड्राइव के लाभ तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उनके साथ मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं उप कृषि निदेशक अनिल कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह यादव व तहसीलदार सदर श्रृद्धा पाण्डेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक/कृषि विभाग तथा जिलाधिकारी द्वारा दुर्बल एवं गरीब महिला/पुरूषों को कम्बल भी वितरित किये गये। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव को समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम रुकना नहीं चाहिए। बराबर गरीबों को कंबल वितरित करें।
