किसान सेचुरेशन ड्राइव की अपर मुख्य सचिव ने ली बैठक

कृषकों के डाटा फीडिंग के विषय में ली जानकारी
5 फरवरी तक 2,50,000
कृषकों का सत्यापन होने की उम्मीद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री किसान सेचुरेशन ड्राइव की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव नियुक्ति व कार्मिक/कृषि विभाग उ0प्र0 शासन डॉ0 देवेश चतुर्वेदी ने की।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने उप निदेशक कृषि प्रसार से कृषक के डाटा फीडिंग के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। फार्मर फील्ड सत्यापन लेखपाल के द्वारा किया जाता है।

ऐप के द्वारा आधार कार्ड क्यू आर कोड को स्कैन के पश्चात स्वत: आधार नम्बर आने पर सत्यापन किया जाता है। किसानों का सत्यापन मात्र एक चौथाई का ही हो सका है। सह खातेदार का आधार से लिंक न होना एक चुनौती है। किसानों के आधार नंबर मोबाइल से लिंक न होना एक समस्या है। मृतक के आश्रित व जमीन बेचे जाने पर क्रेता का भूमि का आधार से लिंक न होना भी तीसरी चुनौती है। वृद्ध व्यक्तियों का फेशियल ई-केवाईसी न होना चौथी समस्या है। किसानों के वर्हिगमन से एकत्रित न होना भी एक चुनौती है। सर्वाधिक डाटा फीडिंग फर्रुखाबाद की सदर तहसील की 45.85 प्रतिशत हुई है। जो सत्यापित है। 5 फरवरी तक 2,50,000 कृषकों का सत्यापन हो जाने की आशा है। अधिक कार्य के लोड के कारण एप क्रेश हो जाता है। तब कार्मिकों व कृषकों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू होनी चाहिए। खतौनी से वर्तमान स्टेटस के अनुसार एप में डाटा उपलब्ध कराने के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए। एप में डाटा खतौनी के अनुसार अपडेट न होने के कारण अधिक संख्या में कृषकों का लौट जाना एक कठिनाई है। अधिक प्रचार प्रसार की भी आवश्यकता है। अनेक कृषकों के पास मोबाइल फोन न होने पर भी समस्या उत्पन्न होती है। डाटा में कृषक के नाम के साथ उसके पिता का नाम होना परम आवश्यक है। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *