फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के डीएन कालेज फतेहगढ़ अध्यन केंद्र पर सत्रांत परीक्षायें 1 जून गुरुवार से प्रारम्भ हो रही है। केंद्र के कोआर्डिनेटर डा0 विनोद कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई तक परीक्षायें चलेगी। इस अवसर पर परीक्षा तैयारियों का का जायजा लेने तथा जुलाई सत्र में प्रवेश संबंधित जानकारी लेने के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अतिरिक्त निदेशक डा0 अनिल कुमार मिश्रा 26 मई को अध्ययन केंद्र पर आयेंगे।
इग्नू परीक्षा तैयारियों का जायजा लेने आयेंगे कल अतिरिक्त निदेशक.
