रखरखाव में कमी पर जताई नाराजगी, दिए सुधार के निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को शमशाबाद स्थित नगर पंचायत कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक अभिलेखों और प्रपत्रों का जायजा लिया और अधीनस्थ कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय के रखरखाव में कमी पाई। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने और सभी आवश्यक प्रपत्रों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी और कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग आधे घंटे तक चली इस निरीक्षण प्रक्रिया के बाद अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। रखरखाव में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने पुन: नाराजगी व्यक्त की और नगर पंचायत कर्मियों को सभी व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने शमशाबाद नगर पंचायत का किया निरीक्षण
