सीसीटीवी कैमरा व अतिक्रमण पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह ने व्यापार बंधु की बैठक ली। महाशिवरात्रि व होली के त्योहार को देखते हुए व्यापारियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की राय दी। व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही, जिसका सभी समर्थन किया। साथ ही संदेश अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी संगठन को साथ न लें, जिससे आपस में विरोधाभास उत्पन्न न हो। साथ ही जीएसटी नोटिस व आरसी लेकर कार्रवाई को बताया गया है, अगर कोई व्यापारी के पास आदेश है तो उसे दिखा कर कार्रवाई को समाप्त किया जाए। साथ ही व्यापारियों को भी निर्देशित किया गया कि वह अतिक्रमण न करें, जिससे जाम की स्थिति से निजात मिले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, संजीव वर्मा, मनोज दीक्षित, प्रशांत कुमार शाक्य, लाखन सिंह, मकसूर अंसारी, संजू नेता, धीरेन्द्र तिवारी, मुकेश गुप्ता, अर्पण अग्रवाल, संदीप सक्सेना, विनोद गुप्ता, अरविन्द कुमार, राहुल श्रीवास्तव आदि व्यापारी मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापार बंधु की ली बैठक
