आगामी त्योहारों की तैयारी परखने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन

मंडलायुक्त सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग की तैयारियों की समीक्षा

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।बुधवार को अयोध्या पहुंचे एडीजी लखनऊ जोन अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मंडलायुक्त सभागार में कमिश्नर गौरव दयाल,आई.जी. प्रवीण कुमार,डीएम नितीश कुमार व एसएसपी राजकरण नैय्यर सहित अन्य अधिकारियों के साथ आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों को लेकर गोष्ठी आयोजित की।गोष्ठी के दौरान श्री राम जन्म भूमि मंदिर में दर्शनार्थियो की भीड़ बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत महत्वपूर्ण त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्व से तैयारी किये जाने पर चर्चा की गई।
एडीजी जोन ने कहा कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत हमें टीम इंडिया की भावना के अनुसार कार्य करना है,जिसमें सभी सम्बंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर एक ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे त्यौहारों के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को श्रीरामलला के सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें।उन्होंने कहा कि जो-जो स्थान आगामी रामनवमी मेले के दृष्टिगत महत्वपूर्ण है उनका पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट द्वारा ज्वाइंट सर्वे कर पूर्व से ही तैयारियां कर लिया जाय।
कमिश्नर श्री दयाल ने कहा कि आगामी समय में महाशिवरात्रि, नवरात्रि एवं रामनवमी के महत्वपूर्ण पर्व होंगे,जिसमें अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या बहुत अधिक होगी इसके दृष्टिगत अभी से सभी सम्बंधित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तैयारियां कर लें तथा सभी स्थानों का ज्वाइंट सर्वे भी कर ले। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बनाये गये ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ को फेसलिटी सेन्टर के रूप में विकसित किया जाय, जिसमें स्वास्थ्य सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग के प्रतिनिधि रहे तथा उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी के लिए बैनर भी लगाये जाय।उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में जो भी व्यवस्थायें की जाय सभी व्यवस्थायें यथासम्भव स्थायी हो तथा धर्मपथ पर लगे स्पीकर का भी इस्तेमाल मेला के दौरान श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए किया जाय।कमिश्नर ने कहा कि मेला के दौरान शौचालय साफ सुथरा रहे,शौचालय के साफ सफाई से सम्बंधित कोई भी शिकायत न आने पाये।आईजी श्री कुमार ने कहा कि आगामी त्यौहारों में आने वाली भीड़ की संभावना के दृष्टिगत अधिक से अधिक होर्डिंग एरिया का चिन्हांकन कर उनका ज्वाइंट सर्वे कर लिया जाय,जिससे कि भीड़ के दौरान श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।उन्होंने कहा कि दर्शन उपरांत श्रद्वालुओं को अपने गन्तव्य तक ले जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था पूर्व से ही कर लिया जाय तथा अयोध्या धाम के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिया जाय।डीएम
श्री कुमार ने एडीएम सिटी से कहा कि मेला सम्बंधी समस्त कार्य नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण से समन्वय बनाकर किया जाय तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों का मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर जो कमियां हो उसे पूर्व से ही दुरूस्त करा लें।एसएसपी श्री नैय्यर ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी रामनवमी मेले में सम्भावित भीड़ के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन की योजना बनायी गयी है।उन्होंने कहा कि अयोध्या को जोड़ने वाली सभी राष्ट्रीय राजमार्गो के किनारे पांच पांच एकड़ भूमि का चयन पार्किंग हेतु किया गया है, जिससे कि भीड़ के दौरान यातायात सुगम रहे।इस दौरान नगर आयुक्त/सी0ई0ओ0 अयोध्या तीर्थ विकास परिषद संतोष कुमार शर्मा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बीकापुर ध्रुव खड़िया,अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरूद्व प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह,एडीआरएम रेलवे सहित सभी उप जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *