जनपद के आदित्य राठौर व देवेश यादव बने निर्णायक

यूपी को 50 से अधिक आर्म रैसलिंग निर्णायक मिले
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुरादाबाद प्रिंस रोड स्थित होटल साईं पैलेस में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं प्रशिक्षक कोर्स का आयोजन हुआ। 22 व 23 फरवरी को हुए शिविर में ५० से अधिक आर्म रैसलिंग बनाये गये। निर्णायकों में जनपद को दो रेसलिंग भी मिले। बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। जनपद के दो खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग कर निर्णायक की उपाधि प्राप्त की। देवेश यादव व आदित्य राठौर ने प्रशिक्षण में रेफरी की उपाधि प्राप्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिले से आर्म रैसलिंग फर्रुखाबाद के कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही आर्म रेसलिंग ऑफ फर्रुखाबाद संगठन का गठन किया जायेगा। आर्म रैसलिंग का प्रचार-प्रसार जनपद स्तर पर होगा। आर्म रैसलिंग नॉन ओलंपिक खेल है तथा पाइथन खेलों का हिस्सा है। इस उपलधि पर देवेश यादव व आदित्य राठौर को जनपद के खिलाडिय़ों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *