फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कारागार पंहुचे एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार ने जेल की सफाई, पढाई, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि को परखा और अवश्यक निर्देश दिये।
ए0डी0जे0 संजय कुमार ने लीगल अधिवक्ता श्यामवीर सोमवंशी के साथ जिला कारागार फतेहगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार के अस्पताल में भर्ती बंदियों की जानकारी ली। कारागार चिकित्सक विजय अनुरागी और फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन व अमित कुमार से भर्ती बंदियों की बीमारी और उनको मिल रही चिकित्सा सुविधा के बारे जानकारी की। बैरिकों में निरुद्ध बंदियों तथा श्रम कर रहे बंदियों से भी जानकारी श्रम के बदले मिलने वाले पारिश्रमिक के बारे में भी जाना। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि विगत वर्ष ही पारिश्रमिक की धनराशि दर दोगुनी कर दी गई है। अकुशल 50, अद्र्धकुशल 60 और कुशल 80 की दर पारिश्रमिक दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 23-24 में रुपया तीस लाख का भुगतान बंदियों को किया जा चुका है। वर्तमान में माह फरवरी 24 तक का भुगतान किया जा चुका है। एडीजे द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में बन रहे भोजन रोटी, उरद दाल और आलू बैगन की सब्जी को देखा और चेक किया। जेल की बेकरी में बिस्कुटों को स्वयं खाकर चेक किया। सफाई व्यवस्था ठीक मिली। नारी बंदी वास का भी निरीक्षण किया। महिला बंदियों से केस के बारे में जानकारी की गई। सभी महिला बंदियों पर अपने-अपने वकील होने की बात बतायी। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी की गई। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि महिला बैरिक में एक अध्यापिका निरुद्ध है। वही सभी छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं। एडीजे ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चो को टॉफी बिस्कुट के गिफ्ट पैक का वितरण भी किया। जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान नजर आयी। एडीजे ने महिला बैरिक में मिल रही सुविधाओं, साफ -सफाई, हरियाली, भोजन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कारापाल अखिलेश कुमार, उप कारापाल अवनीश कुमार, वैभव कुशवाह, सरोज देवी, कृष्ण कुमारी, प्रियंका शुक्ला और रोहिणी मौजूद रहे।
ए0डी0जे0 ने कारागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था
