
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद विधिक सेवा कार्यक्रम सुचारु रुप से संचालित किये जाने को लेकर मुख्यालय से संबंधित एवं तहसील विधिक सेवा समिति सदर व कायमगंज, अमृतपुर से संबंधित नामिका, अधिवक्तागण के साथ मासिक समीक्षा बैठक जनपद न्यायालय सभागार में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्र प्रकाश ने की। बैठक में तहसील विधिक सेवा समितियों के स्तर पर नामित नामिका अधिवक्तागण को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की मासिक कार्य योजना से अवगत कराया गया। कार्य योजना के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक सेवा कार्यक्रम संचालित किये जाने पर बल दिया गया तथा पात्र व्यक्तियों के अनिवार्य रुप से विधिक सेवायें प्रदान की जाये। इसके लिए जिला एवं तहसील समितियों के स्तर पर कार्यरत एवं नामित नामिका, अधिवक्तागण से अपेक्षा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील सेवा समितियों से यह भी अपेक्षा की गई कि विधिक जागरुकता के लिए विधिक साक्षरता शिविर एवं विधिक जागरुकता कार्यक्रम नियमित रुप से आयोजित करेंगे। नामिका व अधिवक्तागण अपने किये गये कार्यों के संबंध में पंजिका एवं कार्य पंजिका का रख रखाव करेंगे।
साथ ही सेवाओं के संबंध में आने वाली असुविधाओं से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करायेंगे। जिससे ससमय समस्याओं का निस्तारण हो सकें। १९८७ की धारा १२ के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवायें व सहायता दिलाने का प्रयास करें। इस मौके पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सोनी बौद्ध, रघुवीर दास, दुर्गा प्रसाद, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रभान, अनोखे लाल शाक्य, नाजिर खां, संजीव कुमार, अरुण कुमार, विभा आदि नामिका व अधिवक्तागण बैठक में मौजूद रहे।
