फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आईजीआरएस के संदर्भ में जनपद की रैकिंग सुधारने के लिए कलेक्टे्रट सभागार में अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। आईजीआरएस में प्राचार्य डायट का प्रदर्शन संतोषजनक न होने के कारण अपर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिये। एडीएम ने कहा कि जो अधिकारी शिकायतकर्ता को संतुष्ट न कर सकें वे अपनी नौकरी सुरक्षित नहीं रख पायेंगे। सीएचसी राजेपुर, बढ़पुर, मोहम्मदाबाद को शिकायती पत्रों का समाधान करने के निर्देश दिये। पीडब्लूडी को आठ प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण व संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिये गये। नगर पालिका फर्रुखाबाद की ११ शिकायतों में से मात्र ६ ही संतुष्ट है। तहसील फर्रुखाबाद की ९७ शिकायतों में से ६ ही लोग संतुष्ट है। प्रोबेशन अधिकारी को भी शिकायतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोग फर्जी शिकायतें कपटपूर्ण उद्देश्य से करते रहते है उन्हें चिन्हित करने की आवश्यकता है। डीआईओएस की अनुपस्थित पर एडीएम ने नाराजगी जतायी। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आईजीआरएस की बैठक में रैकिंग सुधारने के एडीएम ने दिये निर्देश
