जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले को लेकर एडीएम ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समाज के लोगों ने अपने सुझाव रखे।
फतेहगढ़ चौराहा स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास स्थित जाहरवीर गोगाजी महाराज के मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला लगेगा। जिसकी तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समाज के कई लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष बिजली की केबिलें नहीं काटी जायेंगी। जिस पर मेला समिति ने अपनी सहमति जतायी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश है कि आम जनमानस को कोई दिक्कत न हो। जहां-जहां केबिलें होगीं निशान को वहां से झुकाकर निकाला जाएगाष। इस दौरान विद्युत आपूर्ति को शट डाउन दिया जाएगा। हिंदू महा सभा के जिला अध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि ने बताया इस वर्ष निशानों की लंबाई में कोई परिवर्तन नहीं होगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी से मेले में सौहदापूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील की। बैठक में अपर जिलाधिकारी के अलावा नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, एसडीएम रजनीकांत पांडेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, आबकारी नगर आयुक्त सुधीर कुमारक और फतेहगढ़ कोतवाल मौजूद रहे। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मेले वाले रास्ते में मौखिक रूप से मदिरा की दुकानें 2-3 घंटे के लिए बंद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *