सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं शिकायतें

५६ शिकायतों में पांच का हुआ मौके पर निस्तारण
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जन शिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्ध गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीडि़त व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से अच्छादित कर मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमली जामा पहनाया जाये। एडीएम ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भूमि सम्बन्धी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी ने न केवल शिकायत लेकर आए फरियादियों की समस्या सुनकर निदान कराया, बल्कि योजनाओं को सौगातें भी दीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, विकास विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र आये। जिन्हें पृष्ठांकित कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा, बीडीओ राजेन्द्र सिंह, चिकित्सा प्रभारी विपिन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *