अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। शनिवार को तहसील अमृतपुर में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 106 सिकायतें प्राप्त हुर्इं। जिनमें से सर्वाधिक राजस्व विभाग की कुल 52, पुलिस विभाग की 08, विकास विभाग की 18, विद्युत विभाग की 06, अन्य विभाग की 22 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ओमदास पुत्र गुरवक्स सिंह निवासी वीरपुर हरिहरपुर ने चकमार्ग से कब्जा हटवाने, मुकेश शर्मा, विनोद प्रकाश द्विवेदी, संदीप कुमार ने अमृतपुर में स्थित किसान सेवा केंद्र को पुन: शुरू करने, रजनेश पुत्र बालकराम निवासी झंडी की मड़ैया ने राशन कार्ड से नाम निरस्त करवाने, रीतू देवी पत्नी स्व0 कमलेश कुमार निवासी नवादा ने मेड़बंदी के आदेश के बाबजूद पैमाईश ना करने, मुनेंद्र कुमार पुत्र सियाराम निवासी कमालुद्दीनपुर ने ग्राम सभा के वृक्षों का मूल्यांकन कर नीलामी कराए जाने, मुन्नी पत्नी मुन्ना निवासी ताजपुर ने घर पर आग लग जाने पर राहत ना मिलने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
