
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम सुभाषचन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में 154 शिकायतें आई। जिसमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार तहसील कायमगंज में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने दूर दराज से आये फरियदियों की शिकायतें सुनकर सम्बन्धित अधिकारियो को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह, उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा ने शिकायतों को सुना। इस दौरान तहसीलदार सन्तोष कुमार कुशवाह, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, खण्ड विकास अधिकारी आरिफ खाँ, नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी धनुष धारी उर्फ डी0डी0 सिंह, आरआई अन्शुमान, आनन्द शुक्ला ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल, कम्पिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, शमसाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, मेरापुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, नवाबगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
