इजराइल हमास युद्ध को लेकर प्रशासन एलर्ट, बढ़ायी गयी मस्जिदों की सुरक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार इजराइल हमास युद्ध को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। थाना अध्यक्ष ने मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी है तथा धर्मगुरुओं से बातचीत कर आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की। कस्बा नवाबगंज स्थित सभी मस्जिदों पर तथा क्षेत्र के गांव जाफर नगर की मस्जिदों पर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने शासनादेश के अनुसार विदेश में हो रहे इजरायल तथा हमास युद्ध के दौरान मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी है। आज जुमे की नमाज शुरु होते ही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा दलबल के साथ गांव जाफर नगर में नूरी मस्जिद पर पहुंचे और वहां पर मौजूद धर्मगुरु मौलाना मुस्तकीम खान से बात की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी तरह की इसराइल हमास युद्ध के दौरान उत्तेजक तकरीर न करें। इसराइल हमास युद्ध के बारे में कोई उत्तेजक बात करते हैं तो उनके विरोध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग अमन चैन के वातावरण में जुमे की नमाज अदा करें और मस्जिदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। पुलिस उनको पूरी तरह से सुरक्षा माहिया करायेगी। —————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *