6 दिसंबर की घटना को लेकर प्रशासन अलर्ट, थानाध्यक्ष ने बुलायी बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। 6 दिसंबर की घटना को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। थाना अध्यक्ष ने थाने पर पीस कमेटी की बैठक बुलायी। बैठक में तहसीलदार ने लोगों से सुझाव मांगे तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कस्बा नवाबगंज स्थल थाना प्रांगण में 6 दिसंबर की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता है। इसलिए थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी तथा तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह ने क्षेत्र के सभी संभ्रांत लोगों को बैठक के दौरान आपसी भाईचारे का पाठक पढ़ाया। वहीं ६ दिसंबर की घटना को लेकर हिंदू समुदाय एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि वह एक भाईचारे के साथ कल कस्बे में रैली निकालें। जिससे कि भाईचारा प्रतीत हो। यही बात तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह ने भी लोगों से कही। तहसीलदार ने कहा कि भाईचारे के साथ दोनों समुदाय के झंडे तथा राष्ट्रीय ध्वज सभी के हाथ में होना चाहिए और रैली का आयोजन कस्बे में किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह, थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, कस्बा इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र, थाने के एसएसआई रामसिंह, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा हेमंत कुमार, थाने के हेड दीवान वीरेंद्र सिंह, गणेश शंकर, नीरज कुमार तथा मौलाना नजमुल कादरी, चांदनी मस्जिद के मौलाना आरिफ अली, आफाक अली, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य, आदेश राठौर, महावीर सिंह राठौड़, इमरान खान, शमशाद अली नवाबगंज कस्बा की जामा मस्जिद के इमाम, बांसमई के ग्राम प्रधान पति सिंटू सिंह सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *