नकल रोकन हेतु छह उडऩ दस्ते तैनात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यू.पी. बोर्ड की 22 फरवरी से शुरु हो रहीं हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने चाक चौबंद व्यवस्था करते हुये सभी तैयारियां मुस्तैद कर ली हैं। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने 79 परीक्षा केंद्रों का परीक्षा अवधि में सघन निरीक्षण कर नकल रोकन हेतु 6 सचल दलों की तैयारी कर कर दी है।

डीआईओएस नरेंद्रपाल सिंह ने मंगलवार को सचल दल गठन करने का आदेश जारी किया। जिसके अनुसार सचल दल प्रभारियों में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, गौतम प्रसाद, जीआईसी रोशनाबाद प्रधानाचार्य रामदास, जीआईसी कनकापुर हरिप्रकाश मिश्रा, राजकीय उ0मा0वि0 हिसामपुर प्रधानाचार्य डॉ0 संगीता यादव, जीआईसी फतेहगढ़ के उप प्रधानाचार्य नवाब सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह शामल है। डीआईओएस ने बताया कि सभी 6 सचल दलों की टीम में तीन-तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी लगाया गया है। सचल दल परीक्षा केंद्रों पर छापे मारेंगे तथा साथ ही प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव एवं उनकी सुरक्षा का भी अवलोकन करेंगे।
कन्ट्रोल रुम में फोन करने पर होगा समस्या का समाधान
फर्रुखाबाद,। जिला कलेक्टर के निर्देश पर डीआईओएस ने अपने कार्यालय में कंट्रोल रुम खोलकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों को यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो वह कंट्रोल रुम का नम्बर डायल करके समाधान कर सकते हैं। कंट्रोल रुम के नंबर 945445739, डीआईओएस 9450109285 प्रभारी रामलखन पाल, 944699322 नवनीत भारद्वाज।
