मकबरे के सामने कब्र खोदने पर प्रशासन आया हरकत में, रोका

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव शिवरई मठ निवासी वृद्ध अफसर खाँ के निधन पर उनके परिजन खान बहादुर बाबा सैय्यद के मकबरे के सामने कब्र खोदने लगे। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को दी। मौके पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, तहसीलदार विक्रम चाहर ने कहा कि कब्रिस्तान नहीं है, यह मकबरे की जमीन है। सरकारी अभिलेखों में 21 डिसमिल भूमि मकबरे के नाम दर्ज है। इस पर कोई भी अन्य कार्य नहीं हो सकता। प्रशासन ने निर्देश पर परिजनों ने शव खेत में दफनाया। पिछले माह इसी मकबरे में टायल और जाली तोड़े जाने का मामला सामने आया था। एक समुदाय द्वारा यहां निर्माण और सीसीटीवी लगाने का विरोध दूसरे समुदाय ने किया था। दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। तब से पुलिस लगातार मकबरे की निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *