फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें और स्वदेशी वस्तुओ का प्रयोग करे। जिससे देश मजबूत हो और 2047 तक विकसित भारत बन सके। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भारत ने एक नहीं दो वैक्सीन बनाकर देश के करोड़ों लोगों की जान बचाई और करीब 100 देश को वैक्सीन की सप्लाई कर मदद की है। कोविड महामारी फैलने से पहले ही भारत ने कोविड के आवश्यक उपकरण बना बना लिए थे, जिस कारण पूरे विश्व के लोग भारत से कोविड वैक्सीन मांगने लगे और उन्हें पहुंचायी गई थी। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सांसद ने नौजवानों सहित सभी से स्वदेशी सामान खासकर लोकल सामान खरीद कर मेहनती लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कोई भी हुनर सीख कर दूसरे को सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने जल को बर्बाद न कर ऊर्जा की भी बचत करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के नारे को साकार करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में स्वदेशी सामान खरीदने का बूथ लेवल तक अभियान चलाया है। युवा व महिला मोर्चा के सम्मेलन आयोजित कर स्वदेशी सामान खरीदने का जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान प्रचार के लिए यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने दीपावली के त्योहार पर स्वदेशी लोकल सामान खरीदने को कहा। इस मौके पर विधायक सुशील शाक्य, हिमांशु गुप्ता, अभिषेक त्रिवेदी, सुनील रावत, शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।
स्वदेशी अपनाये, भारत को आत्मनिर्भर बनाये: मुकेश राजपूत
