पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
फील्ड यूनिट टीम भी पहुंचकर जुटाये साक्ष्य
दो हत्याओं से मोहल्ले में दहशत का माहौल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात अधिवक्ता ने अपने कैंसर से पीडि़त वृद्ध पिता व मां को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट क्षेत्र के बालाजीपुरम कोठा निवासी मनोज पाल कचहरी फतेहगढ़ में अधिवक्ता है। मनोज की पत्नी नम्रता ने बताया कि उनके ससुर 70 वर्षीय ओम प्रकाश काफी दिनों से कैंसर से पीडि़त थे। बीती रात किसी समय मनोज ने अपने पिता ओमप्रकाश व 50 वर्षीय माँ बबली को ईट से पीट-पीट एवं किसी नुकीली वस्तु से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसकी जानकारी नम्रता को नहीं हो सकी। नम्रता का कहना है कि रात में मनोज ने उससे मायके रेहुआ समधन कन्नौज चलने को कहा। रास्ते में मनोज ने नम्रता को बताया कि उसने अपने माँ-बाप दोनों की हत्या कर दी है।

नम्रता सास-ससुर की हत्या की बात सुनकर मायके ना जानकर सीधे ससुराल पहुँची। जहां उसके सास-ससुर कमरे में लहुलुहान व मृत पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह, सीओ अरुण कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट विनोद शुक्ला व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया की वृद्ध दंपत्ति की हत्या ईट या किसी नुकीले हथियार से किया जाना प्रतीत हो रहा है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बबली मनोज कुमार की सौतेली मां थी। बहू नम्रता ने सास-ससुर की हत्या के मामले में पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नम्रता ने बताया कि इलाज के खर्चे को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था।
