कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसील परिसर से जैसे ही उप जिलाधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर निकले, तो सामने एक चार पहिया वाहन को खड़ा देखा। काफी देर तक जब वाहन नहीं हटा, तो उप जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और वह गाड़ी से उतरे तथा पुलिस को फोन कर गाड़ी का चालान करने की बात कही। कुछ समय बाद उप जिलाधिकारी ने अपने संग्रह अनसेवक आरेन्द्र यादव से फोटो खिंचवाकर चालान कराने की बात कही। तब तक गाड़ी स्वामी अधिवक्ता आ गये। उनकी व उप जिलाधिकारी को बीच नोकझोंक होने लगी। कुछ समय बाद उप जिलाधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर चले गये।