26 सितम्बर को एक वर्ष का हुआ कार्यकाल पूर्ण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ का चुनाव सम्पन्न कराये जाने को लेकर अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन फतेहगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि बार का चुनाव 18 सितम्बर को चुनाव व 26 सितम्बर को शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ था। बार काउंसिल द्वारा जारी मॉडल बॉयलॉज के अनुसार बार एसोसिएशन फतेहगढ़ का चुनाव का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। प्रावधान के अनुसार अभी तक चुनाव नहीं हुआ है और न ही प्रक्रिया शुरु की गई है। अध्यक्ष सचिव अपनी-अपनी नाम की पट्टिकायें एसोसिएशन कार्यालय में 2023 से 2025 लिखा गया है। अधिवक्ताओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न है। मॉडल बॉयलॉज के अनुसार चुनाव सम्पन्न कराया जाये। इस मौके पर बृजेश कुमार, शिवम कटियार, देवेन्द्र सिंह यादव, आनंद यादव, अनिल कुमार, प्रेमपाल राजपूत, गिरीश कुमार जैन, राजेन्द्र यादव, एसपी सिंह, मनीष कुमार यादव, सचेन्द्र प्रताप सिंह, रामनारायन मिश्रा, रामविलास, अमित कुमार यादव, रामू शुक्ला, आलोक द्विवेदी, शिवसुंदर लाल, एके वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह यादव, बाबू सिंह, शिवपाल सिंह राजपूत, सुनील कुमार यादव, अरविन्द कुमार राजपूत, भूपेश कुमार, राहुल यादव, आर्यन, रंजीत आदि अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
बार एसो0 का चुनाव कराने की अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी से की मांग
