फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन देकर जिलाधिकारी कार्यालय के गेट संख्या 1 को खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में दर्शाया कि बड़ी संख्या में वादकारी आते है उन्हे समस्या होती है। काफी घूमकर जाना पड़ता है। वर्षों से गेट खुला था। बीते एक वर्ष से गेट बंद करा दिया गया। जिसमें अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को आने-जाने में समस्या आ रही है। ऐसी स्थिति में गेट खोला जाये। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। कलेक्ट्रेट पर गेट नम्बर एक पर चकबंदी कार्यालय है। लम्बे समय से गेट खुला था वर्तमान में बंद है। वृद्ध अधिवक्ताओं को घूमकर जाना पड़ता है और चकबंदी संबंधी कार्यों में भी समस्या आ रही है। ऐसे में प्रभारी मंत्री से गेट नम्बर 1 को खुलवाने की मांग की गई है। इस मौके पर अधिवक्ता कुंवर सचेन्द्र प्रताप सिंह, अचल सिंह परिहार, मनीष मिश्रा, किशन शर्मा, अरुण कुमार, नीलेश कुमार, एके आदि लोग मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने प्रभारी मंत्री से कलेक्ट्रेट का गेट नम्बर 1 खुलवाने की मांग
