प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं ने मांग की कि अधिवक्ताओं को सुरक्षा की कमी, धमकी और हमलों का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर प्रयागराज, कन्नौज, रामपुर, हापुड़, हरदोई जैसे कई जिलों में अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे है। प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा एवं अधिवक्ताओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम हेतु कई राज्यों में अधिवक्ता अधिनियम प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो चुका है। अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। इस मौके पर अधिवक्ता शिवेन्द्र मोहन मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, अमित कुमार, अरविन्द सिंह, शिव कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *