
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हापुड़ घटना को लेकर तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। सदर तहसील के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार व सचिव अतुल कुमार मिश्रा ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ हड़ताल रखते हुए मांग की है कि हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्ष का स्थानान्तरण किया जाये। दोषी पुलिसकर्मी जिन्होंने बर्बरतापूर्ण महिला अधिवक्ता पर लाठीचार्ज की, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये। प्रदेश में अधिवक्ताओं के विरुद्ध मनगढ़ंत झूठी कहानी बनाकर दर्ज हुए मुकदमे वापस हों। एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर लागू किया जाये। हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को तुरन्त मुआवजा दिया जाये, आदि मांगों को लेकर तहसील सदर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखी और घटना का निन्दा प्रस्ताव पास किया इस मौके पर ओमप्रकाश दुबे, राहुल तिवारी, रविनेश यादव, रमाकांत कटियार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
