*मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका की भूमि पर अधिवक्ताओं द्वारा कब्जा कर लिया। जिसे हटाने गए नगर पालिका के जलकर अधिकारी व नगर पालिका कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज कर देने के मामले में नगर पालिका अधिकारी ने अपर जिला अधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
गुरुवार को टाउन हॉल स्थित नगर पालिका कार्यालय के सामने नलकूप के निकट रिक्त पड़ी भूमि पर अधिवक्ताओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर व उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर जलकर अधिकारी जगजीवन राम मऊदरवाजा थाने के पुलिस बल के साथ उप निरीक्षक दिलीप कुमार कंचन व राजनारायण कमल कर अधीक्षक, बृजेंद्र कुमार सिंह मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक व अन्य नगर पालिका कर्मचारियों के साथ जब टीन शेड हटवाने प्रयास किया तो अधिवक्ता उदय भान सिंह, रामेंद्र सोमवंशी व अन्य अधिवक्ता आ गए और डाली गई टीन शेड को नहीं हटाने दिया और हाथापाई व गाली गलौज कर दी। जिससे नगर पालिका की छवि धूमिल हुई है। एसडीएम से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
नगर पालिका की भूमि से कब्जा हटवाने गये जलकर अधिकारी के साथ अधिवक्ताओं ने की हाथापाई
