बार काउंसिल आफ उ0प्र0 के पूर्व अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कचहरी फतेहगढ़ में बार काउंसिल आफ उ0प्र0 के पूर्व अध्यक्ष पाचूराम मौर्य का फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद होते हुए पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान में कभी भी आंच नहीं आने दूंगा। हर समय आप सबके लिए उपस्थित रहूंगा। साथ ही उन्हें भगवान गौतम बुद्ध का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यादव सिंह एडवोकेटए अखिलेश कुमार राजपूत एडवोकेट एजीवन सिंह एडवोकेटए बादाम सिंह शाक्य एडवोकेट, प्रताप सिंह, रंजना कश्यप, अमन वर्मा, सुभाष चंद्र, ईश्वरी कुमारी शाक्य, पवन शाक्य, अर्चना शर्मा, राहुल कुशवाहा, प्रेम प्रकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *