फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से मन्दीप यादव को प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर कचहरी परिसर में राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह चौहान एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी अधिवक्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट ने की। अधिवक्ता साथियों ने अपने-अपने विचार रखे।

शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से पार्टी को बल मिलेगा। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनदीप यादव को प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर सभी अधिवक्ता काफी प्रशन्न है। इस अवसर पर अधिवक्ता सुभाष शाक्य, कुलदीप यादव, अमन वर्मा, राहुल कुशवाहा, अपर्णा मिश्रा, अर्चना शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अरविंद राजपूत, संदीप यादव, एकलव्य राजपूत, अमरजीत कश्यप, देवेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, मानसिंह यादव, सोनपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
