फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद उपाध्यक्ष व अधिवक्ता इंटरव्यू समिति के चेयरमैन अधिवक्ता हनुमान प्रसाद मिश्रा का जनपद न्यायालय में जोरदार स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका जिला एवं सत्र न्यायालय फर्रुखाबाद में प्रथम आगमन था। सभी अधिवक्ताओं ने अयोध्या धाम का पटुका पहनाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
हनुमान प्रसाद मिश्रा की इस उपलब्धि से न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि इससे फर्रुखाबाद के अधिवक्ता समुदाय का भी गौरव बढ़ा है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं को और भी मजबूती से अपने अधिकारों और हितों की रक्षा करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर अधिवक्ता शिवेंद्र मोहन मिश्रा, प्रशांत चौहान उर्फ बंटी चौहान, आशीष प्रताप सिंह सोमवंशी, कौशलेंद्र द्विवेदी, शिवम त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिवक्ताओं के चेम्बर में भी अधिवक्ता हनुमान प्रसाद का स्वागत किया गया।
