बच्चों से गाली गलौज के बाद चाकू से हमला कर की हत्या, सरेशाम हत्या होने से समथरी गांव में दहशत

हरदोई, समृद्धि न्यूज। मौसेरे भाई ने गाली-गलौज करते हुए रिश्ते के भतीजे पर चाकू से वार करते हुए उसका सीना छलनी कर दी और मौके से भाग निकला।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।सरेशाम हुई इस तरह की वारदात से पिहानी कोतवाली के समथरी गांव में दहशत फैल गई।
बताया गया है कि समथरी निवासी 30 वर्षीय अतुल सिंह पुत्र कमलेश सिंह लुधियाना में नौकरी करता था।रविवार की सुबह वह घर आया था। जैसा कि बताया गया है कि शाम को उसके बड़े भाई आशुतोष सिंह के बच्चे तपस्या और रेशू बगल में रह रही अपनी चचेरी बुआ कुंती के घर जा रहे थे,उसी बीच अतुल के मौसा अशोक सिंह का भाई अमरीश सिंह वहीं रास्तें में खड़ा था,उसने तपस्या और रेशू को देखते ही पहले तो धमकाया,फिर गाली-गलौज करने लगा,अमरीश सिंह की बात सुन कर तपस्या और रेशू पलट कर घर पहुंचे,आशुतोष सिंह को सारी बात बताई,जिस पर आशुतोष,उसकी पत्नी सीमा सिंह और छोटा भाई अतुल बाहर निकल कर अमरीश से ऐसा करने की वजह पूछने लगा।अमरीश ने चाकू से अतुल के सीने पर कई बार किए,और भाग निकला। सरेशाम इस तरह की वारदात होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया,आनन-फानन अतुल को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौसा-मौसी की लड़ाई में भतीजा निर्दोष मारा गया।दरअसल उसके मौसा अशोक सिंह की शह पर उसका भाई अमरीश सिंह मौसी दुर्गा की 5 बीघा ज़मीन हड़प करना चाहता था,उसी को ले कर दोनों में ऐसी तल्खी पैदा हुई कि मौसी दुर्गा अतुल के घर रहने लगी और मौसा अशोक सिंह अपने भाई अमरीश के साथ रह रहा है। अतुल के बड़े भाई आशुतोष ने बताया कि उसी 5 बीघा ज़मीन की रंजिश के चलते करीब 5 साल पहले गोलीकांड हो चुका था,अतुल की हत्या भी उसी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *