कूड़ा कचरा निस्तारण में सहयोग करें दुकानदार
ईओ ने दुकानों से प्रतिबंध पाॅलीथीन मिलने पर चार्ज बसूलनें के दिए निर्देश

समधन, समृद्धि न्यूज़। शासन के निर्देश पर टाउन प्रशासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल प्रतिबंध एवं स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दुकानदारों से चार्ज भी बसूलनें को कहा गया है। जिससे कूड़े का निस्तारण सही ढंग से हों सकें।
उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई होने के बाद सार्वजनिक स्थानों व गलियों में अगर किसी ने कूड़ा कचरा डालकर गंदगी फैलाई तों होगी कार्रवाई। यह जानकारी शनिवार को समधन नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने दी बताया कि नगर पंचायत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के तहत पिछले दिनों पूर्व में समधन बाजार व मेन सड़क पर दुकानों से प्रतिबंधित पाॅलीथीन सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री दुकानदारों से जप्त कर जुर्माना भी वसूला गया था अगर दुकानदारों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल प्रतिबंध पाई गई तों जुर्माना वसूलकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी अपनी आने वाली पीढ़ियों की रक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंध बेहद जरूरी है। इस अवसर पर विवेक गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, आलोक शाक्य,बकार हुसैन,सोयब खां,मो० नईम, कासिम, नौशाद मुल्ला जी आदि मौजूद रहे।
