दिल्ली के बाद हिला बिहार, सीवान में धरती डोली

  • बिहार में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
  • सुबह 08:02 बजे सिवान में आया भूकंप
  • डर की वजह से घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली-एनसीआर के साथ बिहार में भी सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 8 बजकर 2 मिनट में बिहार के सीवान जिले में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया है। दिल्ली में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप आया था। इसके करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

बिहार में आए भूकंप से लोग डर की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 

कुछ लोग सो रहे थे तो कुछ जग चुके थे

बिहार में जो भूकंप आया उसका केंद्र सीवान था. भूकंप के झटकों को कुछ लोगों ने महसूस किया है. बताया जा रहा है कि जब भूकंप आया तो सुबह के 8 बज रहे थे. कुछ लोग सो रहे थे लेकिन गांव का इलाका है तो लोग जग भी चुके थे. भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें

  • भूकंप के झटके महसूस होते ही बिना देर किए तुरंत घर, ऑफिस से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएं.
  • बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें.
  • बाहर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें. सीढ़ियों से ही नीचे पहुंचने की कोशिश करें.
  • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर रहें ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *