पिता की मौत होते ही सम्पत्ति को लेकर विवाद, मारपीट

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना अंतर्गत ग्राम वीरपुर निवासी आरती देवी पत्नी यादराम निवासी बनार थाना जैथरा जनपद एटा की मूल निवासी है। उसने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी और बताया आज दिनांक 13 अप्रैल शाम 6.30 बजे मेरे पिता बालकिशन जाटव की मृत्यु हो गयी। मृत्यु हो जाने के बाद मेरे बड़े भाई सर्वेश कुमार पुत्र बालकिशन ने दो छोटे भाई एवं दो बहनों को जमकर मारा पीटा। पिता की मृत्यु से पहले सर्वेश अपने नाम सारी सम्पत्ति कराना चाहता था। छोटे भाई बहनों के विरोध के चलते वह अपने नाम खेत एवं संपत्ति को अपने नाम नहीं करा पाया। इसी बात को लेकर उसने पिता की मृत्यु हो जाने के कुछ समय बाद भाई एवं बहनों को मारा पीटा एवं मोबाइल तोड़ डाला तथा अपनी बहन के 20000 छीन लिए। जब इसकी सूचना डायल 112 को दी गई, तो मौके पर डायल ११२ पहुंची। इसके बाद पुत्र एवं पुत्रियों सेे थाने जाकर कार्रवाई करने को कहा। बहनें एवं भाई थाना नवाबगंज आए। थाना अध्यक्ष ने तुरंत मौके पर पुलिस पर भेजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *