
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकासखंड अधिकारी ने रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी की। वहीं लापरवाही बरतने वाले रोजगार सेवकों को हिदायत देकर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।
विकासखंड कार्यालय के सभागार परिषद में बीडीओ गगनदीप सिंह ने रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक ली। बीडीओ ने रोजगार सेवकों से मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की। जिन ग्राम पंचायत में श्रमिकों की संख्या कम पाई गई। वहां पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने का रोजगार सेवकों को निर्देश दिया। जिससे कार्यांे को समय पर पूरा कराया जा सकें। साथ ही मनरेगा में महिला श्रमिकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसमें सर्वप्रथम दलित समाज की महिलाओं को वरीयता दी जाये। उन्होंने कई बिंदुओं पर चर्चा की। वही तकनीकी सहायकों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि वह मनरेगा के कार्यों को जल्द से जल्द कराकर श्रमिकों को उनके श्रमदान का पैसा दिलाने का कार्य करें। इस मौके पर तकनीकी सहायक सुशील कुमार, कौशल, मनोज कुमार, विनय सिंह, राघवेंद्र सिंह गंगवार, रोजगार सेवक पुष्पेंद्र कुमार, सरजू यादव, सुनील, अर्चना देवी, जेवरखन लाल, रामनरेश, राम नरेश, नितिन कुमार, गोविंद सिंह, कर्मवीर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
