दस वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मदरसे से निकले छह हाफिज

ग्रामवासियों व इमाम ने पगड़ी पहनाकर किया इस्तकबाल
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। काफी दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मदरसे से निकले छह हाफिज का ग्रामवासियों तथा मदरसे के इमाम ने पगड़ी बांधकर इस्तकबाल किया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जाफर नगर में शुक्रवार को चारों तरफ खुशी का माहौल देखने को मिला। जहां लगभग 10 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर स्थित मदरसे के शाही इमाम कारी तस्लीम की मेहनत रंग लाई। उनके 10 वर्षों के कड़े परिश्रम के बाद मदरसे से एक साथ छह हाफिज निकले। जिसमें नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जाफर नगर निवासी हाफिज मोहम्मद शोएब, फर्रुखाबाद के हाफिज मोहम्मद अरमान, हाफिज मोहम्मद तौसीफ, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रेहा निवासी हाफिज मोहम्मद कैफ माही, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ही गांव तुर्कीपुर निवासी हाफिज मोहम्मद नादिर, जनपद कन्नौज के निवासी हाफिज मोहम्मद इमरान एक साथ हाफिज की परीक्षा में पास हुए और उन्होंने एक साथ कुरान हफ्ते किया। लंबे समय से आस लगाए परिजनों के सपने पूरे हुए। वहीं गांव में भी खुशी का माहौल रहा। जहां बीते कल मदरसे में रात में पगड़ी बांधकर इस्तकबाल किया गया, वहीं आज अपने गांव जाफरपुर में हाफिज मोहम्मद शोएब के परजनों ने हौसलाआफजाई करते हुए भोजन की व्यवस्था पूरे गांव की कराई। सभी लोगों ने हाफिज मोहम्मद शोएब को बधाइयां तथा दुआएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *