शौच के लिए गये युवक का तीन दिन बाद काली नदी में उतराता मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर से शौच जाने की बात कहकर निकले युवक का तीन दिन बाद शव काली नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी थाना बेवर के ग्राम छबीलीपुर निवासी देवधर का २५ वर्षीय पुत्र संजीव तीन दिन पूर्व परिजनों से शौच की बात कहकर घर से शाम के समय निकला। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को कुछ लोगों ने बताया कि काली नदी में उसका शव उतराता देखा गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अपने पुत्र संजीव के रुप में उसकी शिनाख्त की। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक खेतीवाड़ी का काम करता था। मृतक के दो भाई राजीव व सरजू तथा दो बहने रीता, गोमती आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *