सिटी गल्र्स इंटर कालेज में शिक्षक संघ की बैठक में बिन्दुवार रखा गया एजेंडा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गल्र्स इण्टर कॉलेज में द्वितीय शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शुभारम्भ समिति की उपाध्यक्ष प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने अभिभावकों का स्वागत करके किया। मीनाक्षी विल्किंसन एवं संध्या दयाल ने प्रार्थना की। समीति सचिव संध्या दयाल ने बिन्दुवार एजेंडा को पढ़ा तथा मीनाक्षी विल्किंसन, संध्या दयाल, अमन मनीला मैसी, शिवानी प्लोमर ने बिन्दुवार विद्यालय की जरूरतों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राधा देवी व आकांक्षा विल्किंसन भी उपस्थित रही। गोष्ठी में जो भी प्रस्ताव समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के द्वारा अभिभावकों के समक्ष रखे गए अभिभावकों ने हाथ उठा कर खुशी-खुशी अपनी सहमति प्रदान की। समिति की उपाध्यक्ष प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने बड़ी बारीकी से विद्यालय की समस्याओं व जरूरतों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या की बातों को सुन कर कई महिला व पुरुष अभिभावकों ने प्रधानाचार्या को कहा जब भी विद्यालय को सहयोग की जरूरत हो तो नि:संकोच अभिभावकों से कह सकती है। गोष्ठी का परिणाम बहुत ही सकारात्मक रहा। प्रधानाचार्या ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *