समृद्धि न्यूज। पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। घूस मांगने के मामले से संबंधित एक नई घटना ने सबको हैरान कर दिया है। आगरा जिले के दो पुलिसकर्मियों ने एक दुकानदार से घूस में दो जोड़ी जूते मांग लिए, जो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए और उनकी यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आगरा में पुलिस कमिश्नर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया हैण्,दो कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जबकि 9 अन्य पुलिसकर्मी जांच के दायरे में हैं। पुलिस कमिश्नर ने जनता से भी घूसखोरी की शिकायतें हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की अपील की है। आरोपी कांस्टेबलों पर एक व्यापारी से रिश्वत लेने का आरोप लगा था, मामले में व्यापारी ने दोनों कांस्टेबल के खिलाफ एसीपी से शिकायत की थी। आगरा में पुलिस कमिश्नरेट ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कोतवाली कार्यालय से जुड़े दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इन सिपाहियों पर एक जूता व्यापारी से रिश्वत के रूप में चार जोड़ी ब्रांडेड जूते लेने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई तब हुई जब व्यापारी ने रिश्वत मांगने और लेने का सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग पुलिस कमिश्नरेट को सौंपकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुएपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कमिश्नर ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है या कोई भ्रष्टाचार होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7839860813 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं 9 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी जांच के आदेश दिए हैं, इन पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली, जुआरियों को संरक्षण या मदद देना और जमानत के नाम पर पैसे की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
