राजपूत कृषि फार्म चुरसाई में एग्रीजंक्शन कृषि परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आधुनिक कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजनान्तर्गत किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी देने के लिए ग्राम चुरसाई स्थित कृषि परामर्श केंद्र का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने किया। उद्घाटन समारोह में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को अच्छी उपज के लिए नई तकनीक की जानकारी दी गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया कि खेती में अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग से हमारी जमीन बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है, इसलिए जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें और रासायनिक खादों का कम से कम प्रयोग करें। इस मौके पर राहुल राजपूत, अर्पित राजपूत, फतेहचंद राजपूत, डा0 धर्मेन्द्र राजपूत, धर्मेन्द्र कटियार, अशोक कटियार, कृष्णमुरारी राजपूत, परशुराम वर्मा, महेश चंद राजपूत, बेचेलाल वर्मा, आनन्द लोधी, अजय राजपूत, रामनरेश राजपूत, अरविन्द राजपूत, राजपाल सिंह राजपूत, आशाराम सागर, राकेश सिंह, राजेश्वर दयाल, राम सिंह, जयपाल आर्य, वेदराम राजपूत, गेंदन सिंह आर्य, छोटे बाथम, सतेन्द्र राजपूत, हरीराम, अबधेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, वीरभान सिंह, शिवराम सिंह, ओमनरायन राजपूत, जयदेव सिंह, अंकित राजपूत, रघुवीर सिंह, कुलदीप राजपूत, प्रदीप राजपूत, लज्जाराम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *