फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने की। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
मानवेंद्र सिंह ने कहा भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है एक महिला के रूप में न्याय प्रिय शासन देकर रानी अहिल्याबाई होल्कर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है। उन्हें लोकमाता कहा जाता है। विदेशी आक्रमण कार्यों द्वारा जब भारतीय संस्कृति और उनके मंदिरों पर हमले हुए तब रानी अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसी सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। भारत के 1000 मंदिरों का जीणोद्धार करके भारतीय संस्कृति को सहजने का कार्य किया। आजादी के बाद जो सरकार भारत में बनी उन सरकारों ने उनके इतिहास और कार्यों को छुपाने का कार्य किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ एवं केदारनाथ में रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को स्थापित करके उनके आदर्शों को जीवंत करने का कार्य किया। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा भारत की आजादी के बाद देश में सत्ता में आई कांग्रेस और उसके समर्थित सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की। भाजपा संगठन एवं सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे महापुरुषों के बारे में उनके विचार एवं आदर्श को नई पीढ़ी को बताने का कार्य किया है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा लोकमता रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने निजी हितों को दरकिनार करते हुए न्याय का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भाजपा संगठन द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त रानी अहिल्याबाई के जीवन से संबंधित कार्यों वाली पुस्तक घर-घर पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया 28 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह नारायण आश्रम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। संचालन हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, डीएस राठौर, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, अभिषेक बाथम, जिला मंत्री गुुरुचरन आजाद, सर्वेश कुशवाहा, गोपाल राठौर, अमरदीप दीक्षित, अतुल दीक्षित, महेंद्र सिंह कटिहार, हेमचंद्र राजपूत, जय गंगवार, प्रभात अवस्थी, सदानंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह राठौड़, कुलदीप पाल, नवनीत पाल, चित्र अग्निहोत्री, विमल कटियार, मीरा सिंह, रमला राठौर, अर्चना चौहान, शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज किया
