सपा लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य का अहमद अंसारी ने किया स्वागत

चुनाव को लेकर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
समाजवादी पार्टी लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने पूर्व विधायक मरहूम इजहार आलम खान की पुत्री मारिया आलम के साथ बीती रात अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हाजी अहमद अंसारी के निवास खटकपुरा में पहुंचकर लोकसभा चुनाव की चर्चा की। सपा से लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम का जोरदार स्वागत किया गया।

मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले समाजसेवी हाजी अहमद अंसारी को अपने समाज की जिम्मेदारी सौंपी। मुस्लिम समाज की एक बड़ी बैठक करने जिम्मेदारी दी। हाजी अहमद अंसारी ने कहा लोकसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ाया जाएगा। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद खान, पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष रफी अहमद अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद चांद खां, अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव मुजाहिद अंसारी, हामिद अंसारी, शकील मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *