फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानए कानपुर, कलाम एसपीएस रिसर्च सेंटर द्वारा बद्री विशाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश कुमार द्विवेदी डायरेक्टर महाविद्यालय विकास परिषद कानपुर यूनिवर्सिटी रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रबंधक विनोद दुबे ने की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ0 रश्मि प्रियदर्शिनी ने किया। प्राचार्या ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस को वर्तमान समय की जरूरत बताया। प्रोफेसर राजेश कुमार द्विवेदी ने में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम और चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा की। गुंजा कपूर ने पावर पॉइंट के माध्यम से स्नातक स्तर पर आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रम की संरचना के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज के युग में और भविष्य में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की प्रासंगिकता क्या है। अमन राज ने साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम को पावर पॉइंट के माध्यम से उसके विभिन्न मॉड्यूल के विषय में सभी को अवगत कराया। अनिल कुमार त्रिपाठी ने रोजगार परक शिक्षा, इनोवेशन सेल ने कुलपति द्वारा अपेक्षित नवाचार प्रकोष्ठ की उपयोगिता और छात्रों को नवाचार के माध्यम से रोजगार पाने के लिए अपने विचार साझा किए। संचालन डॉ0 शशिकांत त्रिपाठी और डॉ0 शाहिद मालिक ने किया।
बीवीडीसी में एआई व साइबर सुरक्षा जागरुक कार्यशाला सम्पन्न
