मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों के घायल होने की सूचना सामने आई है। प्लेन एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। मौके पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर रवाना हुआ है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश होकर खेतों में जा गिरा और जलकर खाक हो गया है. हालांकि, फाइटर प्लेन में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं. प्लेन क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है. ये हादसा नरवर तहसील के दबरासानी गांव में हुआ है. प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए घरों को बचाया. इस हादसे दी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.
कैसे हुआ हादसा?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब क्रैश हुआ है। विमान शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ है। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
पायलट सुरक्षित
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जो मिराज 2000 विमान क्रैश हुआ उसके पायलट घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं। ये लड़ाकू विमान ट्विन सीटर था। विमान के क्रैश होने की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विमान के क्रैश होने के बाद वह पूरी तरह से जल गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
