बंदर के ऊपर चलायी गयी एयर गन का छर्रा युवक के लगा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एयर गन सहित लिया हिरासत में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बंदर के ऊपर चलायी गयी एयरगन का छर्रा मंदिर में दर्शन करने के लिए आये युवक के जा लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एयरगन सहित हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर में स्थानीय निवासी कन्हैया मंदिर में ही लाइट का काम करता है। उसने मंदिर में बैठे बंदरों को भगाने के लिए एयर गन चलायी। जिसका छर्रा बंदर के न लगकर मंदिर में दर्शन करने आये युवक नितेेेेेेेश कुमार पुत्र रवींद्र निवासी कुरावली मैनपुरी के जा लगा। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे कादरीगेट थानाध्यक्ष व एएसपी संजय सिंह मौके पर पहुंच गये और युवक को एयरगन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *