अजब सिंह बने थानाध्यक्ष मेरापुर व चार निरीक्षकों का स्थानातंरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उपनिरीक्षक सहित चार निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। वहीं उपनिरीक्षक अजब सिंह को मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने डायल ११२ के प्रभारी राजेश कुमार को साइबर क्राइम का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। कायमगंज थाने के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना कादरीगेट अपराध निरीक्षक बनाया गया है। अपराध निरीक्षक फर्रुखाबाद में तैनात मो0 कामिल को अपराध निरीक्षक कायमगंज की जिम्मेदारी। प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ के आमोद कुमार सिंह को डायल ११२ यूपी के प्रभारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *