अरविन्द शाक्य प्रदेश उपाध्यक्ष, लक्ष्मीशंकर जोशी को मिली मण्डल उपाध्यक्ष की कमान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की प्रदेश कमेटी में जनपद के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही जिला प्रमुख महासचिव लक्ष्मीशंकर जोशी को कानपुर मण्डल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला प्रवक्ता व विधिक सलाहकार अजय कटियार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय कटियार के जिलाध्यक्ष बनने से किसान बड़ी संख्या में जुड़ेगें। पिछले एक वर्ष से लगातार अजय कटियार संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सांैपी है। पिछले दो दशक से ज्यादा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त अरविन्द शाक्य का जनपद के किसानों को उन्होंने जोड़ा है, जिसके चलते उन्हें लम्बा अनुभव है। संगठन ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सांैपी है। अब वह प्रदेश की कमेटी में रहकर कमान संभालेगें। लक्ष्मी शंकर भी काफी दिनों से संगठन में कार्य कर रहे है। उनकी भी पदोन्नति की गई है। अजय कटियार ने फोन पर बताया कि देश का अन्नदाता सर्वोपरि है उनकी समस्यायें सुनना व समाधान कराना मेरा उद्देश्य है। संगठन को मजबूत करने के लिए तन-मन-धन से कार्य करूंगा और किसानों की समस्याओं को हल कराता रहूंगा। प्रशासन के सहयोग से जनपद के किसानों को न्याय दिलाना मेरा उद्देश्य है। तीनों पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय पर पदोन्नति होने पर जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर छबीनाथ सिंह शाक्य, कृष्ण गोपाल मिश्रा, विजय शाक्य, अभय यादव, मुकेश शर्मा, सुग्रीव पाल, अनीस सिंह सोनू, शिवराम सिंह शाक्य, सोनू, अभिषेक कटियार, राहुल आदि किसान उपस्थित रहे।
अजय कटियार बने भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष
