चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अन्नदाताओं को किया सम्मानित
गरीब महिलाओं को दिये कम्बल
बोले: गरीबों की सेवा निरंतर रहेगी जारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अजीत यादव को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से युवाओं में जोश दिखा। कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अजीत यादव का गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
मंगलवार को आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव का जिला महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्यता के साथ स्वागत किया। इस दौरान जोश से लवरेज दिखे कार्यकर्ताओं ने अजीत यादव को फूलमालाओं से लाद दिया और जबरदस्त नारेबाजी की। अजीत यादव का नाम प्रमुख समाजसेवियों में आता है। बताते चले कि अजीत यादव अपने निजी खर्चे से कई निर्धन और बेघर लोगों के लिए आवास मुहैया करा रहे हैं।
सपा कार्यालय में चौधरी चरण सिंह जयंती कार्यक्रम प्रभारी के रूप में किसान दिवस के अवसर पर पांच अन्नदाताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वहींं बढ़ती सर्दी को देखते हुए निर्धन महिलाओं को कंबल भेंट किये। जिससे उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने दुआयें दी। नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा समाजवादी लोगों की एक ही पहचान है समाज की सेवा करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद से यह कार्य अनवरत जारी रहेगा। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि अजीत यादव के उपाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिली है, काम करने वाले लोग जब सक्रिय हो जाते हैं तब जमीनी कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। अजीत यादव के जिला उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रुप से आकाश यादव, प्रशांत यादव, अनुराग यादव, देव सिंह, विशाल यादव, प्रतीक शर्मा, राजपाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, कर्मेंद्र सिंह, विनीत सिंह, मुख्तार आलम, मुजाहिद अंसारी, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा नितिन यादव, शिव शंकर शर्मा, निजाम अंसारी, जिला सचिव अखिल कठेरिया आदि मौजूद रहे।
अजीत यादव के जिला उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, हुआ स्वागत
