अजीत यादव ने अपने जन्मदिन पर कार्यालय प्रभारी को भेंट की साइकिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शहर के प्रमुख समाजसेवी व सपा नेता अजीत यादव ने अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर मनाया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मुख्तार आलम, डा0 प्रशांत यादव, विनीत परमार, निजाम अंसारी, जियाउल हक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। अजीत यादव ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज को घर से कार्यालय आने-जाने के लिए एक साइकिल भेंट की गई। विवेक भारद्वाज का साइकिल पाकर चेहरा खिल उठा। अजीत यादव ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ हम हमेशा साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य है कि नेताजी का पैगाम घर-घर तक पहुंचाकर 2027 में सपा सरकार बनवायेंगे। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के सिपाही है हमें जहां लगा दिया जायेगा पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। इस अवसर पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *