फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगापर क्षेत्र में विकराल बाढ़ के द्वारा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सरकार द्वारा विभिन्न सहायता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आकांक्षा समिति द्वारा भोजन सामग्री, मोमबत्ती, लाइट टॉर्च, सैनिटरी पैड्स आदि रविवार को वितरित किये गये। बाढ़ पीडि़तों की सहायता हेतु राजेपुर ब्लॉक के कुसमापुर एवम उदयपुर ग्राम में राहत सामग्री वितरित की गई। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 वंदना द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के सहायता के कार्यक्रम बाढ़ के बाद भी चलते रहेंगे। क्योंकि बाढ़ की विभीषिका के बाद अनेक बीमारियां भी फैलने का खतरा रहता है, जिनको सही पोषण और सफाई से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ0 रजनी सरीन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम में संचालित हो रहा है। दवाइयां आदि की भी आवश्यकता नुसार उलब्धता करवाई जाएगी।
डॉ0 वंदना द्विवेदी ने बताया कि आकांक्षा समिति ने बच्चों और महिलाओं के लिए कपड़े का भी वितरण जरूरत मंदो को करवाया जा रहा है। अपने अनुपयोगी वस्त्रों को ऑफीसर्स क्लब में आम जन भेज सकते है जहाँ से उन्हें जरूरत मंदो को आगे भी वितरित किया जा सके। संस्था की संयुक्त सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि ग्रामीण गरीबों को विशेष तौर पर यह सामग्री भिजवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। रिवैंप इंडिया फाउंडेशन के वैभव राठौर और नमामि गंगे की निहारिका पटेल की टीम के साथ में आकांक्षा समिति के संयुक्त सचिव रश्मि सिंह, गुंजा जैन, मंजू सिंह, अनीता पाठक, दीपिका त्रिपाठी, भावना गुप्ता, डॉ0 ज्योति गुप्ता, जसवीर कौर आदि सदस्य उपस्थित रहीं। साथ ही अपील की कि इस जन सेवा कार्यक्रम में सहयोग करें।
गंगापार में बाढ़ पीडि़तों को आकांक्षा समिति ने बांटी राहत सामग्री
